भगवान परशुराम की शोभा यात्रा में शामिल होगे सेलिब्रेटी 17 अप्रैल को निकलेगी शोभा यात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगवान श्री परशुराम की 17 अप्रैल को शहर में निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा में फिल्म अभिनेता संजय दत्त के साथ कई सेलिब्रेटी शामिल हो सकती है। यही नहीं ब्राह्मण समाज इस बार सर्व समाज को साथ लेकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव को बड़ा रूप देने के प्रयासों में जुटा है। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति ने सोमवार को भोपा रोड स्थित एक निजी होटल में भगवान परशुराम के जय घोष के बीच भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर होने वाले आयोजनों को लेकर विस्तार से मीडिया को जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज एवं समिति के अध्यक्ष सरनदीप कौशिक उर्फ शिशु प्रधान ने बताया कि इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत टाउन हॉल मैदान में प्रातः हवन पूजन के साथ होगी, जिसके उपरांत शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान कई स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा किए जाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल होंगी और मुंबई से आने वाले कुछ सेलिब्रिटी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ेगी। इनमें फिल्म अभिनेता संजय दत्त का नाम भी शामिल है। इसके साथी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अनेक वर्तमान और पूर्व मंत्रियों के भी इस भव्य कार्यक्रम में आने की इस बार प्रबल संभावना जताई जा रही है। कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि आयोजन में इस बार सर्व समाज को जोड़ा गया है, क्योंकि भगवान परशुराम सर्व समाज के है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से सर्व समाज का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक इस भव्य आयोजन में शामिल होकर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को धूमधाम के साथ मनाएं।
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से ब्रह्म प्रकाश शर्मा, बसपा नेता सुशील शर्मा, अमित वत्स, केके शर्मा, डॉ संदीप शर्मा, संजय शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेश शर्मा, विशाल शर्मा उर्फ बंटी संदीप शर्मा, रोहित शर्मा, मनीष शर्मा, संजय कुमार गौतम, सुबोध दीक्षित, कपिल शर्मा, रजनीश वशिष्ठ, महादेव शर्मा, पंकज शर्मा, हिमांशु कौशिक, रविकांत शर्मा, देवेश कौशिक, पुनीत वशिष्ठ, रमन शर्मा, रवि शर्मा, मुनीश त्यागी, आर्यन राज शर्मा, विपुल बहेड़ी, नितिन कुमार, पंकज कुमार, गोपाल शर्मा, हैप्पी शर्मा, सचिन शर्मा न्याय, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से

ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित

जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें: डीएम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को

एसएसपी हरिद्वार ने दिए नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे के कारोबार पर कड़ा रूख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कोई भी नशा तस्कर और पैडलर गिरफ्तारी से बचने ना पाए। नशा तस्करी

हरिद्वार जिले में 26 पुलिसकर्मी चुने गए मैन ऑफ द मंथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली व यूनिटों में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंच चुना गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने चयनिय पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों के सम्मान से पूरी

एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal