राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा तीनों उपनगरी में एक साथ किया पथ संचलन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा तीनों उपनगरी में एक साथ नववर्ष उत्सव व पथ संचलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर दयाल ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा.हेडगेवार ने हिंदू समाज का संगठन करने के लिए जिस संगठन की स्थापना की थी। वह आज वट वृक्ष बनकर देश ही नहीं पूरे विश्व में हिंदुओं को एकजुट कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष प्रतिपदा विश्व की सबसे प्राचीनतम परंपराओं में से है। सृष्टि की रचना वर्ष प्रतिपदा से प्रारंभ हुई। मां भगवती शक्ति की उपासना के पर्व से ही विक्रम संवत प्रारंभ होता है। मध्य हरिद्वार के वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम में हरिद्वार विभाग सम्पर्क प्रमुख कुंवर रोहिताश ने समाज को जागृत करने और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के निर्माण में महान विभूतियों के योगदान को स्मरण करना आवश्यक है। उत्तरी हरिद्वार के कार्यक्रम में जिला संचालक डा.यतींद्र नाग्यान ने वर्ष प्रतिपदा पर संघ शताब्दी वर्ष में प्रारम्भ पंच परिवर्तन के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर डा.के.स्वरूप, डा.रोहित सिंघल, ज्ञानेश अग्रवाल, सहविभाग प्रचारक ललित शंकर, जिला प्रचारक जगदीप, नगर प्रचारक शुभम, जिला सह कार्यवाह संजय व भूपेंद्र, नगर कार्यवाह डा.अनुराग, सह नगर कार्यवाह अभिषेक व बलदेव, शारीरिक प्रमुख उमेश, भूपेंद्र, दीपक, संजय, अनुराग, अमित, सुशील, मनोज, अमित, उज्ज्वल, राहुल, संजीव, मनीष, प्रवीण, डा. दिनेशचंद्र शास्त्री, विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष तरुण, महामंत्री हीरा सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal