नई दिल्ली (रिपोर्टर)। गरीब एवं निधन परिवारों के साथ मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए देश में कई वर्षों से चलाई जा रही मोदी सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत अब पात्र लाभार्थियों को अप्रैल महीने में तीन महीने का राशन एक साथ वितरित करने का फैसला किया है। कहना गलत ना होगा कि सरकार का यह निर्णय राशन कार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर है।
केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब वर्गों की जरुरतों को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत पात्र लाभार्थियों को अप्रैल के महीने में तीन महीने (अप्रैल, मई, जून) का राशन एक साथ वितरित करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी। वर्तमान नियमों के तहत प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 5 किलो अनाज दिया जाता है, 3 महीने के हिसाब से एक लाभार्थी को अप्रैल में ही कुल 15 किलो अनाज (5kg x 3 महीने) मिल जएगा। लाभार्थी अपने नजदीकी फेयर प्राइस शॉप (FPS) यानी राशन की दुकान से निर्धारित समय पर अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि वे तय तारीख और समय का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। राशन का वितरण ePOS मशीनों के माध्यम से फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन द्वारा ही किया जाएगा।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






