पंचामृत अभिषेक, छप्पन भोग के साथ मनाया शनिधाम मंदिर का स्थापना दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के शामली रोड चरथावल मोड़ स्थित श्री सिद्धपीठ शनिधाम मंदिर का 24 वां स्थापना दिवस शनिवार को वार्षिक उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में शनि देव की पूजा अर्चना करने के लिए सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही। भगवान शनि देव के जय घोष के बीच इस दौरान बड़ी संख्या में सरदारों ने अभिषेक करते हुए मन्नत भी मांगी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि प्रातः 8 बजे से मानव कल्याण परिषद की ओर से प्रेम प्रकाश अरोड़ा एवं उनके अन्य साथियों द्वारा श्री सुंदरकांड महायज्ञ का पाठ कराया गया। उसके पश्चात मुख्य यजमानों द्वारा पंचामृत अभिषेक से भगवान शनि देव पर दूध, दही, नील, बूरे आदि से उनका अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात महा आरती संपन्न हुई। आरती के उपरांत भगवान शनि देव को छप्पन भोग के साथ प्रसाद अर्पित किया गया और बाद में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस बार विशाल भंडारे का आयोजन मनमोहन जैन, राजीव जैन मोनिका पाइप वालों की ओर से किया गया। 24वंे स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव के मौके पर नगर की जनता ने भारी संख्या में भगवान शनि देव के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस कार्य में संपूर्ण पूजन पाठ एवं धार्मिक क्रियाएं पंडित केशवानंद पंथ, सिद्धपीठ वाले गुरुजी पंडित संजय कुमार, संतोष मिश्रा, शिव मिश्रा ने संयुक्त रूप से संपन्न कराई। कार्यक्रम की व्यवस्था के रूप में सतीश, चंपक, आशीष, नीटूू भारद्वाज, मंजू एवं राकेश सिक्योरिटी वाले आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। वार्षिक उत्सव के अवसर पर आमंत्रित अतिथियों एवं भक्तों का स्वागत प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष शरद कपूर, नरेंद्र पंवार, मुकेश चौहान, शैलेंद्र विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, कुंवर बृजेश आदि ने किया। मंदिर स्थल पर सिद्ध पीठ शनिधाम के दर्शन करने के लिए पूरे दिन लंबी लाइन लगी रही और लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद को ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिशनपुर कुंडी मारपीट मामले में दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज, आधा दर्जन नामजद

हरिद्वार/पथरी (रिपोर्टर)। बिशनपुर कुंडी गांव में होली के दौरान दो पक्षों के बीच हुई खूनी भिड़ंत मामले में पथरी पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह धाराओं में आधा दर्जन नामजद आरोपियों समेत 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, मुजफ्फरनगर को सीबीएसई से मिली संबद्धता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के लिए हर्ष और गर्व का पल है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन विद्या भारती के तत्वावधान में चलने वाले शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से आधिकारिक संबद्धता प्राप्त हो गई है। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार

गढ़वाल मंडल विकास निगम ने उत्कृष्ठ व्याख्यान एवं सराहनीय संयोजन के लिए डॉ. नरेश चौधरी को किया सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंर्तराष्ट्रीय योग महोत्सव पर्यटन एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अपने-अपने क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत ‘‘योग का आपदा प्रबंधन में विशेष महत्व’’ एवं योग तथा आयुर्वेद बढ़ाते हैं रोगों से

वन संरक्षण जीव सृष्टि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

लखनऊ (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर शनिवार को अरण्य समागम ‘वन एवं अर्थव्यवस्थाएं’ विषयक राष्ट्रीय वानिकी संवाद के उद्घाटन समारोह लखनऊ में आयोजित किया गया। ‘माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:’ के मूलमंत्र के साथ डबल इंजन सरकार प्रदेश के पारिस्थितिकी संतुलन को और बेहतर बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर

वाल्मीकि समाज की सार्थक पहल, नमाजियों पर की पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माहे रमजान के मुबारक माह और ईद उल फितर के पाक मुक़द्दस दिन पर शनिवार को सुबह 8 बजे वाल्मीकि कालौनी आबकारी रोड़ स्थित जगत गुरु वाल्मीकि धाम पर भावाधस के नेतृत्व मे ईदगाह से ईद की नमाज अदा कर आबकारी रोड से गुजरने वाले नमाजी भाईयों पर वाल्मीकि समाज ने की पुष्प

मुजफ्फरनगर में 2 अप्रैल को भक्तों को दर्शन देने आ रहे हैं श्री बालाजी महाराज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)।कलियुग में भक्तों के कष्टों को हरने वाले, अतुलित बलशाली, पवनपुत्र, संकटों को हरने वाले, पवनपुत्र अंजनी मदन, निवेन्द्रिय, ज्ञानियों में अवगण्णा, भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त, नई मण्डी, मुजफ्फरनगर में सिद्धपीठ भगवान श्री बाजाजी महाराज का जन्मोत्सव श्री बालाजी धाम मन्दिर परिवार द्वारा सोमवार 23 मार्च से शनिवार 04 अप्रैल तक गेले के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal