ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में पुरूष वर्ग में रेड आर्मी एवं महिला वर्ग में साउथ रेलवे टीम बनी चैंपियन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला बॉस्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को पुरूष वर्ग में रेड आर्मी एवं नारदर्न ईस्टर्न रेलवे के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में रेड आर्मी ने 15 अंकों से जीत हासिल की। महिला वर्ग में नारदर्न रेलवे दिल्ली एवं साउथ रेलवे के बीच खेले गए फाइनल में साउथ रेलवे ने 27 अंकों से जीत हासिल की। विजेता टीमों को 1-1 लाख रूपए का नकद पुरूस्कार एवं ट्राफी तथा रनरअप रही टीमों को 50-50 हजार रूप्ए का नकद पुरूस्कार एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डीपीएस प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा ने टीमों को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा कि एकाग्रता और कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि जिला बॉस्केटबॉल एसोसिएशन ने राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है। टूर्नामेंट के आयोजन से निश्चित रूप से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
जिला बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने बताया कि पुरूष और महिला वर्ग में आयोजित किए गए टूर्नामेंट में कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आगे भी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। नैय्यर ने सरकार से इंडोर गेम को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे बॉस्केटबॉल समेत अन्य इंडोर गेम्स को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला सचिव संजय चौहान ने कहा कि टूर्नामेंट का आयोजन पूरी तरह सफल रहा। स्थानीय स्तर पर बॉस्केटबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने भी सभी खिलाड़ियों और टीमों को बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता किरणपाल बाल्मीकि, उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी, दीपक राजपूत, संदीप चौधरी, मयंक गुप्ता, हेमंत शर्मा, बलराम कपूर, ऋषि सचदेवा, अंवतिका राणा, गुलशन अदलक्खा, आदित्य चौहान, जुगराज सिंह, अनिल मेहता, अंकुश रोहेला, अंकुर राणा, नीरज त्यागी, सतीश त्यागी, अनिल गोयल, अनुज वालिया, योगेश शर्मा, आनंद सागर, प्रकाश केशवानी, अर्श नैय्यर, मयंक मल्होत्रा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal