नगरपालिका में घुसे विभीषण से परेशान हुए कर्मचारी

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कर्मचारी हितों को लेकर लंबित कार्यो, आपसी खींचतान में हुए नुकसान व शिकायतबाजी समेत अन्य मुद्दों को लेकर शनिवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की एक बैठक पालिका सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष ब्रजमोहन एवं संचालन महामंत्री विकास शर्मा ने किया। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष लिपिक निर्माण विभाग ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को उठाया। वहीं कर्मियों ने अध्यक्ष ब्रजमोहन के सामने आपसी खींचतान और इसके कारण अखबारों में हो रही खबरबाजी से छवि धूमिल होने का मामला उठाते हुए यहां तक कह दिया कि संगठन कोई काम नहीं कर रहा, सभी अपनी अपनी कुर्सी बचाने के लिए अपने स्वार्थ में वशीभूत होकर काम कर रहे हैं। इसे लेकर अध्यक्ष ब्रजमोहन व पथ प्रकाश लिपिक गोपी वर्मा के बीच ठंडी बहस भी हो गई।
नगरपालिका परिषद् में पिछले दिनों कई मामले समाचार पत्रों की सुर्खियों में रहे। वहीं इन दिनों एफडीआर मामला सुर्खियों में बना है। इसे लेकर कई कर्मियों पर सवाल उठे हैंै। वहीं कुछ कर्मियों द्वारा आपस में ही एक दूसरे की शिकायतबाजी से अखबारों में आई खबरों को लेकर पालिका के कर्मचारियों में नाराजगी नजर आई। इसे भी लेकर कर्मियों में आपसी खींचतान के कारण ही नाराजगी बनी हुई है। बैठक के दौरान विजय जैन, गोपी वर्मा, मौहम्मद सालिम, दुष्यंत चौधरी आदि कर्मचारियों ने इस बात को प्रमुखता से उठाया कि पालिका की कुछ गोपनीय खबरों का पर्चा यहां के विभीषण बड़ी साफगोई से लीक कर रहे हैं और इस पेपर लीक से पालिका कर्मचारियों की बदनामी हो रही है। गोपी वर्मा और मौहम्मद सालिम ने ईओ के तबादले पर चाय-मिठाई प्रकरण भी उठाया। उन्होंने कहा कि यहां मिठाई खाई नहीं कि मीडिया की सुर्खियां बन गई। उन्होंने पालिका में अपने बीच में छिपे विभीषणों को तलाश करने पर जोर दिया।
बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष व निर्माण लिपिक ओमवीर सिंह ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ माहौल को ठण्डा करने का प्रयास करते हुए कहा कि ईओ के तबादले पर मिठाई, के मामले में कर्मचारियों की छवि नहीं धूमिल हुई, बल्कि समाज में एक संदेश गया है कि पालिका में ईओ की कुर्सी पर अधिकारी नहीं है, जिस कर्मचारी इतने नाराज है कि उसके तबादले की झूठी खबर पर दावत का दौर शुरू हो गया। वाटिका सुपरवाइजर दुष्यंत चौधरी ने कहा कि वाटिका में कार्यरत कर्मियों की एससीपी पत्रावलियां लम्बित हैं, उनका काम नहीं हो पा रहा है, तो संगठन के जिलाध्यक्ष मौ. सालिम ने पीएफ से पैसा लेने के आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं होने की पीड़ा रखी।
बैठक में मुख्य रूप से निर्माण लिपिक मैनपाल सिंह, लेखा लिपिक गगन महेन्द्रा, एसबीएम लिपिक आकाशदीप, दुष्यंत चौधरी, मौ. सालिम, संदीप यादव, राजीव वर्मा, विजय जैन, आईटी आॅफीसर प्रियेश कुमार, प्रकाश लिपिक गोपीचंद वर्मा, लिपिक कैलाश नारायण, मोहन वैद, मनोज बालियान, अमित गोस्वामी, निपुण कन्नौजिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal