नई दिल्ली (रिपोर्टर)। रालोद सुप्रीमों एवं मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया गया है कि धमकी देने वाला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का है। उक्त मामले की शिकयत दिल्ली के तुगलक रोड थाने को दी गई है। रालोद सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद उनके समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को शुक्रवार को एक अनजान नंबर से जान से मारने की धमकी भरा फोन आया। उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके पर्सनल असिस्टेंट, विश्वेंद्र शाह को फोन और WhatsApp के जरिए धमकी दी गई।धमकी देने वाले की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के इस्माइल के तौर पर हुई है। आरोप है कि उसके पास मंत्री के आधिकारिक दौरे के प्लान की एक कॉपी थी। दिल्ली पु

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






