मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बनाई जा रही रणनीति जातिवाद और क्षेत्रवाद में विभाजित होती दिखाई दे रही है। मुजफ्फरनगर जनपद में लंबे इंतजार के बाद घोषित नई कार्यकारिणी में सही तरह से पदों का विभाजन न होने के और आप लगाने के साथ कई समाजों की उपेक्षा को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों इस मुद्दे को लेकर पहले विश्वकर्मा समाज और फिर ठाकुर समाज ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए जिला कार्यकारिणी को गलत ठहराते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के विरोध में कार्य करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को किसी कड़ी में वाल्मीकि समाज के लोगों ने टाउन हाल में भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा में वाल्मीकि समाज की अनदेखी की जा रही है।

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस






