कथा के प्रभाव से बंदियों को मिलेगी सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा- अधीर कौशिक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े की और से रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के शुभारंभ से पूर्व कारागार परिसर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य के साथ बंदी भी शामिल हुए। कथाव्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री सात दिनों तक जेल स्टाफ व बंदियों को कथा का श्रवण कराएंगे।
कथा के शुभारंभ पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने सभी को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों से लोगों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने कहा कि कारागार प्रशासन का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि बंदियों का सुधार और पुनर्वास भी है। बंदियों के भीतर सुधार और सद्भावना का भाव उत्पन्न करना है। कैदियों की मनोदशा में बदलाव के लिए विगत वर्षों से कारागार में धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। जिससे बंदियों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आया है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कारागार में धार्मिक आयोजनों के लिए जेल अधीक्षक मनोज आर्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कथा के आयोजन का उद्देश्य बंदियों में नैतिक मूल्यों का संचार करना है। कथा के प्रभाव से बंदियों को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। कथाव्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कथा के प्रभाव से बंदियों के जीवन को नई दिशा मिलेगी और उनके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इस अवसर पर स्वामी कार्तिक गिरी महाराज, बलविंदर चौधरी, अमित पुंडीर, बृजमोहन शर्मा, कुलदीप शर्मा, जलज कौशिक, संजू अग्रवाल, संजय शर्मा, रूपेश कौशिक, यशपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal