मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गैस एजेंसियों पर आदमी बढ़ाए जाने की मांग करते हुए डीएसओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर चल रही मारामारी के विरोध में अपना विरोध दर्ज कराया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को अशोक कंसल पूर्व विधायक के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय से घरेलू गैस सिलेंडर में ईकेवाईसी करने को लेकर मिला। पूर्ति अधिकारी ने बताया कि ई केवाईसी पोर्टल पर यानी ऑनलाइन भी,वडिलीवरी मैन भी कर सकता है ऐप डाउनलोड करके भी कर सकते हैं |मोबाइल से गैस की बुकिंग सुबह 5:00 से 7:00 बजे व रात्रि 8:00 बजे से 12:00 बजे रात्रि तक कर सकते हैं |गैस सिलेंडर को लेकर मचे हा-हाकार के बीच प्रतिनिधि मंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी से विरोध जताया तथा एजेंसियों पर आदमी बढ़ाने को कहा। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी नगर अध्यक्ष अजय सिंघल कोषाध्यक्ष अनिल तायल, दिनेश गिरी व प्रदेश मंत्री दिनेश बंसल संजय मित्तल आदि भामाशाह रहे। कार्यालय में गैस का काम देख रहे सचिन कुमार भी मौजूद रहे।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






