मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में ईद की नमाज की व्यवस्थाओं को देखने के लिए गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर के शामली रोड स्थित ईदगाह का औचक निरीक्षण किया। ईद की नमाज को लेकर इस दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह व एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने शहर काजी तनवीर आलम मुफ्ती जुल्फिकार व गोहर सिद्दीकी के साथ ईदगाह का निरीक्षण कर परिसर का जायजा लिया।
पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि ईद की तैयारी को लेकर पालिका प्रशासन पूरी तरह तैयार है इसके लिए उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश किए हैं कि नगर क्षेत्र के साथ खासकर मुस्लिम बस्तियों और ईदगाह पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। वहीं सड़कों के गड्ढे भरवाएं जाएं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान ईदगाह कमेटी के लोगों द्वारा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को कुछ खामियां बताई गई। जिनका तुरंत एडीएम प्रशासन व एसपी सिटी द्वारा संज्ञान लिया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा व दोनों थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य






