हरिद्वार (रिपोर्टर)। तमाम प्रयासों के बावजूद हरिद्वार क्षेत्र में जंगली जानवरों का आबादी में आने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात बीएचईएल से सटे सुभाष नगर में एक गुलदार घूमता देखा जाने से कालोनी में दहशत का माहोल है। घटना सुभाष नगर की बी-11 गली की है, जहां देर रात गुलदार घरों के बाहर टहलता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मंगलवार की रात एक गुलदार जंगल से निकलकर कालोनी में पहुंच गया। गुलदार काफी देर तक गली में इधर-उधर घूमते हुए बाहर निकलने का रास्ता तलाशता रहा। गली में मौजूद कुत्तों के लगातार भौंकने से घबराकर आखिरकार गुलदार वापस जंगल की ओर चला गया। कालोनी में गुलदार आने की घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीएचईएल से सटी कालोनी के दूसरी ओर वन क्षेत्र पड़ता है। जिससे अक्सर वन्यजीव आबादी की ओर आ जाते हैं। लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए गुलदार की आवाजाही पर रोक लगाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा
चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम






