मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित करवाई गई चार दिवसीय विभिन्न खेलों की बालक एवं बालिका वर्गों के जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 18 मार्च को चौथे दिवस जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में करवाया गया।
जिला स्तरीय जूनियर बालिका एवं बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन रामपाल सिंह सचिव जिला ओलंपिक संघ द्वारा किया गया उपरोक्त प्रतियोगिताओं में श्री अनुज पूर्व प्रमुख शाहपुर ब्लॉक कुमारी अनु अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रैकसूट एवं खेलकूद देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में आए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं निर्णयको को प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव एवं पूनम बिश्नोई उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा बैज लगाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में विजेता टीम रसूलपुर एवं उपविजेता टीम काकड़ा रही एवं जूनियर बालक वर्ग में विजेता टीम बीजोपुरा एवं उपविजेता टीम मुजफ्फरनगर स्टेडियम रही। प्रतियोगिताओं में प्रदीप कुमार, अंशकालिक प्रशिक्षक मनीष शर्मा, सुशील कुमार, बालिंदर सिंह, शमशाद, गौरव, कमल आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन राजीव कुमार बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में






