मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में वर्ष प्रतिपदा समारोह 19 मार्च 2026 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से मुजफ्फरनगर के 23 कार सेवकों को निमंत्रण पत्र भेजकर सादर आमंत्रित किया गया। जिस निमित नगर के 21 कार सेवक 18 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े ललित महेश्वरी के नेतृत्व में एक बस मुजफ्फरनगर से चलकर वंदे भारत ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

राष्ट्रसेविका समिति की जिला संघचालिका मंजू महेश्वरी व जिला कार्य वाहिका नीती अग्रवाल ने सभी कारसेवकों को तिलक लगाकर व दीप जलाकर ॐ की ध्वजा दिखाकर शुभकामनाओं के साथ इस अपेक्षा के साथ रवाना किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान शक्ति दे कि शीघ्र ही अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी भव्य कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर भव्य मंदिर का निर्माण हो।

इस यात्रा में मुख्य रूप से ललित महेश्वरी, रमेश साई, जितेंद्र कुच्छल, नितिन तायल, श्रवण अग्रवाल, डॉक्टर सुभाष शर्मा, ताहर सिंह पाल, डॉ अखिलेश, अनिल धमीजा, बाल बहादुर, विजय टंडन, अनमोल छाबड़ा, ललित बिरला, जितेंद्र जैन, ललित अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, अजय जैन, प्रमोद त्यागी, प्रवीण गोयल, दयानंद, सत्यपाल, डॉ चंद्र मोहन शर्मा, श्रीमती कुसुम बंधु को दर्शनार्थ जाने का अवसर प्राप्त हुआ।

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य






