परिषदीय स्कूलों में हुई गणित व संस्कृत की वार्षिक परीक्षाएं

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देया की भावी पीढ़ी को शिक्षा के प्रति ओर बेहतर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में संचालित जिले के 951 परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई। इस परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को छात्र-छात्राओं में लिखित परीक्षा में भाग लिया। कक्षा दो से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने दो पालियों में अपनी शैक्षणिक योग्यता का प्रदर्शन किया।
परीक्षा डेट शीट की तिथियों के अनुसार मंगलवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई। इस पाली में सभी कक्षाओं के परीक्षार्थियों ने गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय की लिखित परीक्षा दी। वहीं, द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे के मध्य हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने संस्कृत और उर्दू विषयों के प्रश्नपत्र हल किए। परीक्षा की शुचिता और व्यवस्था को जांचने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय रहा। डाइट प्राचार्य के साथ-साथ बीएसए और विभिन्न ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने जनपद के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने न केवल उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण और कक्षों की व्यवस्था को देखा, बल्कि बच्चों से परीक्षा की तैयारियों को लेकर संवाद भी किया। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और उपस्थिति का प्रतिशत भी संतोष जनक रहा। आने वाले दिनों में अन्य विषयों की परीक्षाओं के साथ इस वार्षिक मूल्यांकन का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal