जीवन के हर क्षेत्र में सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाएं– रंजन कुमार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार में, 04 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित किए गए सुरक्षा पखवाड़ा का समापन, आज पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया । इस वर्ष के सुरक्षा पखवाड़े का विषय था “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” । समारोह के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। रंजन कुमार ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारियों से सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाने, सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा कार्यस्थल पर शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त के लिए, निरंतर जागरूक रहने की अपील की । उन्होंने कहा कि अपने संस्थान की प्रगति एवं विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए, यह बेहद आवश्यक है कि हम सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को विशेष महत्व दें । महाप्रबंधक (डब्ल्यूईएंडएस, सीआईएक्स) जे. के. पुण्डीर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमें अपने कार्यक्षेत्र में सुरक्षा के प्रति सजग रहना होगा।
समारोह में नितेश महाजन, सुरक्षा अधिकारी, हीप तथा अनिल मलिक, सुरक्षा अधिकारी, सीएफएफपी ने अपनी-अपनी इकाइयों में सुरक्षा एवं पर्यावरण से सम्बंधित कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की । सुरक्षा पखवाड़े के दौरान इस वर्ष की थीम पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएँ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पोस्टर, स्लोगन, कविता, अन्तर-विभागीय प्राथमिक चिकित्सा पेटी रख-रखाव आदि प्रतियोगिताएं तथा फायर ड्रिल एवं बचाव प्रदर्शन व सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शामिल रहे । समारोह में इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक, प्रमुख (एचएसई) हीप ए. के. कटारिया, प्रमुख (एचएसई) सीएफएफपी नारायण कुमार, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal