कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन काटकर किया। इस दौरान नगर विधायक मदन कौशिक, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर किरण जैसल, पूर्व राज्यमंत्री संजय सहगल, जिला बॉस्केबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला सचिव संजय चौहान, जिला चेयरमैन रवि बजाज ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। टूर्नामेंट में देश भर से 13 टीम महिला एवं पुरूष वर्ग में प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता का पहला मैच सीआईएसएफ एवं वेर्स्टन कमांड के बीच खेला गया। वेस्टर्न कमांड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 66-80 से जीत हासिल की। महिला वर्ग में सेंट्रल रेलवे और नॉर्थ इस्टर्न रेलवे की टीमों के बीच खेले गए मैच में नॉर्थ इस्टर्न रेलवे की टीम ने 55-66 से जीत हासिल की।
टूर्नामेंट के आयोजन के लिए जिला बॉस्केटबॉल एसोसिएशन की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस तरह का आयोजन करना बड़ी बात है। टूूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों को नशे आदि बुरी आदतों से दूर रखने ओर जीवन में आगे बढ़ने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी। शहर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार खिलाड़ियों और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही हैं। जिससे उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। ऑल इंडिया स्तर के बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। जिला बॉस्टेबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने कहा कि एसोसिएशन बॉस्केटबॉल को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास कर रही है। हरिद्वार में पहली बार आयोजित किए जा रहे ऑल इंडिया स्तर के बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में महिला टीम भी प्रतिभाग कर रही हैं। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मयंक भजोराम शर्मा,जिला सचिव संजय चौहान एवं जिला चेयरमैन रवि बजाज ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। मेयर किरण जैसल ने भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार, स्वामी शरदपुरी महाराज, गुलशन अदलक्खा, ऋषि सचदेवा, आदित्य चौहान, अंकुश रोहिला अंकुर राणा,नीरज त्यागी,सतीश त्यागी,अनिल गोयल,अनुज वालिया,बलराम कपूर,योगेश शर्मा, आनंद सागर,प्रकाश केशवानी,अर्श नय्यर,मयंक मल्होत्रा,शशि झंडवाल,सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal