उप निरीक्षक नागरिक पुलिस की 4,526 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी लिखित परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों के लिए शनिवार को जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई। जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर दो दिवसीय इस परीक्षा में पहले दिन पुलिस के चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच संपन्न परीक्षा में किन्हीं कारणों से 4,526 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
शनिवार को जनपद के 17 केंद्रों पर संपन्न हुई उप निरीक्षक नागरिक पुलिस लिखित परीक्षा के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि शनिवार को दो पालियों में आयोजित परीक्षा में पहली पाली प्रात: 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जनपद में 17 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन 15,360 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया था, जिनमें से पहले दिन कुल 10,826 अभ्यर्थी उक्त परीक्षा में अपने भाग्य आजमाने के लिए पहुंचे, जबकि 4,526 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस बीच परीक्षा को नकलविहीन एवं निर्विघ्न संपन्न कराने की खातिर इन परीक्षा केंद्रों के बाहर सघन तलाशी के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिलाया गया। इस दौरान मुख्य गेट पर जैमर व बायोमेट्रिक उपस्थिति के माध्यम से शुचिता सुनिश्चित की गई। मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ आला अधिकारियों ने भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस के सतर्क प्रबंधन व प्रभावी निगरानी के कारण पहले दिन की परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हुई। रविवार को दूसरे दिन शेष अभ्यर्थियों के लिए इसी व्यवस्था के तहत परीक्षा आयोजित किए जाने की तैयारी की गई है। सुरक्षा कारणों से परीक्षा केंद्रों को 17 सेक्टर में बांटते हुए प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। इसके साथ ही मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए 80 यातायात पुलिस कर्मियों सहित चार सौ से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। शहर के सभी चौराहों पर पुलिस बल को तैनात रहा। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों पर इस दौरान 02 सीओ, 48 इंस्पेक्टर, 164 सब इंस्पेक्टर, 230 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबिल, 96 महिला कांस्टेबल के अलावा बड़ी संख्या में खुफिया विभाग टीम सक्रिय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal