जिले में एमडीए की ध्वस्तीकरण कार्रवाई, करीब 50 बीघा अवैध निर्माण किया भोपा रोड पर ध्वस्त

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के जोन-3 में आयुक्त सहारनपुर मंडल एवं एमडीए की उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के बीच अवैध भू-स्वामी एवं उक्त प्लॉटिंगकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई जारी रही। एमडीए टीम ने इस दौरान अंकित बंसल पुत्र स्व. श्री ओमप्रकाश बंसल, स्थल पैट्रोल पम्प के सामने भोपा रोड से अन्दर करीब 50 बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से (बिना प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये) अवैध प्लॉटिंग निर्माण को एमडीए द्वारा ध्वस्त किया गया। एमडीए की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध प्राधिकरण ने पूर्व में नोटिस जारी किये गए थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत करने के बाद अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों/प्लॉटिंगकर्ता द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। ऐसी स्थिति में गुरूवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के जोन-03 में उक्त 01 स्थल पर लगभग 50 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की इस कार्यवाही के समय प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ मंडी थाने का पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में बिना नियमों के किसी कॉलोनी का निर्माण अथवा अवैध निर्माण करने की किसी को छूट नहीं दी जा सकती। उन्होंने लोगों से तय शर्तों एवं मानचित्र स्वीकृति के बाद ही निर्माण किए जाने की सभी लोगों से अपील की, ताकि ऐसी कार्रवाई से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal