सिल्वरटोन पैंथर्स ने भवानी लायंस को 78 रनों से हराया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमपीएल सीजन-02 के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ते कदमों के बीच बुधवार को खेले गए 30वें मैच में सिल्वरटोन पैंथर्स ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भवानी लायंस को 78 रन से पराजित कर दिया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सिल्वरटोन पैंथर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 195 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। टीम की ओर से शांतनु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 रन बनाए, वहीं संदीप तोमर ने 18 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों के रूप में इस टीम को 18 रन मिले।
खेल मैदान में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भवानी लायंस टीम सिल्वरटोन के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी और मात्र 15.1 ओवर में 117 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। भवानी लायंस की ओर से उदित चौधरी ने 37 रन व प्रतीक रमन ने 24 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस बीच सिल्वरटोन पैंथर्स की ओर से सैय्यद आसिर ने गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए और अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आॅफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह में इस दौरान उद्यमी अमित गर्ग, देवभूमि से सुमित रोहल, वागीश पंवार आर्किटेक्चर मौजूद रहे। एमपीएल सीजन-2 के अब सेमी फाइनल मुकाबले 12 मार्च को निर्धारित समय पर खेले जाएंगे। लीग चरण के रोमांचक मुकाबलों के बाद अब टूर्नामेंट अपने निर्णायक दौर में पहुंच गया है। पहला सेमी फाइनल मुकाबला ग्रुप ए की प्रथम स्थान प्राप्त टीम और ग्रुप बी की द्वितीय स्थान प्राप्त टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल ग्रुप ए की द्वितीय स्थान प्राप्त टीम और ग्रुप बी की प्रथम स्थान प्राप्त टीम के बीच होगा। दोनों मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सेमी फाइनल में जीतने वाली टीमें टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाएंगी। जिले में दूसरी बार मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर क्रिकेट को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal