अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा से पूर्व श्रम विभाग में हंगामा बच्चों के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, किया प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले में अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा से ठीक पहले शनिवार को उस समय सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर हंगामा हो गया, जब एडमिट कार्ड वितरण को लेकर परिजनों ने गंभीर अनियमितता के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। विद्यालय की रिक्त सीटों पर प्रवेश पाने की आस लगाए बैठे दर्जनों श्रमिकों ने इस दौरान श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में शनिवार को हंगामा करते हुए श्रमिक एवं मजदूर अभिभावकों ने बताया कि जनपद में अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा के लिए श्रम विभाग में बच्चों का आवेदन किया था, लेकिन विभागीय निरीक्षकों ने पंजीकरण होने के बाद भी अपात्र घोषित कर दिया, जबकि हम ईंट भट्टों पर ही कार्य करते हैं, जिसका प्रमाण भी हमने श्रम विभाग में जमा करा दिया है। हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने आरोप लगाया कि श्रम विभाग द्वारा इस सत्यापन प्रक्रिया में धांधली की गई है और जान बूझकर पात्र बच्चों को अपात्र घोषित कर दिया गया है। श्रमिकों का कहना है कि उनके पास इसके पक्ष में सभी वैध दस्तावेज होने के बाद भी उनके बच्चों को प्रवेश परीक्षा से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। श्रमिकों का कहना है कि श्रम विभाग के निरीक्षकों ने स्वयं जांच करने के बजाय इस बीच अन्य लोगों से बात कर जांच की औपचारिकता निभाई है, जिस कारण पात्र बच्चों को भी अपात्र घोषित कर बच्चों को प्रवेश परीक्षा से वंचित किया है। इस दौरान मुख्य रूप से मौ. इरशाद, बच्चन सिंह कालोनी से सुषमा, जंधेडी निवासी सचिन कुमार, कूकड़ा निवासी चिनाई मिस्त्री संदीप आदि अभिभावक मौजूद रहे।
उधर, श्रम विभाग में अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की पटल प्रभारी ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में नए सत्र में प्रवेश के लिए कक्षा 6 में 131 सीटें निर्धारित हैं। वहीं कक्षा 09 में 87 सीटें निर्धारित हैं। श्रम विभाग ने प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले अपात्रों के नाम की सूची कार्यालय में चस्पा की है।
सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह ने बताया कि उनके समक्ष मामला आया है, जिसे दिखवाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र परीक्षा में बैठने से वंचित नहीं रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal