सीएमओ ने किया सीएससी जानसठ का निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने शनिवार को जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था, दवा उपलब्धता तथा मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सीय सेवाओं का गहनता से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां पर विभिन्न विभागों जैसे ओपीडी, वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण कक्ष तथा पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति एवं उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने सीएससी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन सिंह को अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों को सरकार की इस स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी समय से ड्यूूटी पर उपस्थित रहें तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं। इसके साथ अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal