शहर के हर वार्ड में शुरू होगी गारबेज ई-रिक्शा सेवा, करीब दो करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गईं 55 गारबेज ई-रिक्शा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर चुकी नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप अब एक और अहम कदम उठाने जा रही है। शहर की तंग और छोटी गलियों तक सफाई व्यवस्था का असरदार प्रभाव पहुंचाने के लिए जल्द ही गारबेज ई-रिक्शा सेवा शुरू की जा रही है, जिससे शहर के सभी 55 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और नालियों की सफाई को और प्रभावी बनाने में मदद मिलने के साथ ही स्वच्छता के लिए बनी कई गंभीर समस्याओं का समाधान भी होगा।
शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के तहत नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप लगातार नई पहल कर शहरवासियों का जीवन स्तर संवारने के प्रयास कर रही हंै। इसी कड़ी में अब शहर की छोटी और तंग गलियों में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गारबेज ई-रिक्शा सेवा शुरू की जा रही है। नगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि के अंतर्गत करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 55 गारबेज ई-रिक्शा खरीदी हैं। फिलहाल इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में एक-एक गारबेज ई-रिक्शा उपलब्ध कराई जाएगी, जो दिनभर वार्ड की गलियों में घूमकर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण करेगी।
इसके साथ ही इन गारबेज ई-रिक्शा के माध्यम से छोटी गलियों में जमा कूड़ा-करकट और नालियों की सिल्ट भी एकत्र की जाएगी। इससे उन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था मजबूत होगी, जहां बड़े कूड़ा वाहनों की पहुंच नहीं हो पाती थी। इसके शुरू होने से सफाई कर्मचारियों को तंग गलियों में हाथ से रेहड़ा खींचकर कूड़ा उठाने की मजबूरी से भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही छोटी गलियों में सफाई के लिए लगाए गए निजी रेहड़ा सफाई कर्मियों की समस्या का भी समाधान होगा और हर घर तक नगरपालिका की सफाई टीम की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। यदि शहरवासियों से इस सेवा को अच्छा प्रतिसाद मिलता है, तो भविष्य में ई-रिक्शा की संख्या और बढ़ाने की योजना है। इस पहल से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग सुधारने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि हमारे द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य मार्गों से कूड़ा डलावघर बंद कराए गए हैं और उनका सौंदर्यीकरण कराया गया है। कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जबकि वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए एयर मिस्ट टावर भी लगाए गए हैं। अब शहर की छोटी गलियों में स्वच्छता का उजियारा करने के उद्देश्य से करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से 55 गारबेज ई-रिक्शा खरीदी गई हैं। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन के भीतर गारबेज ई-रिक्शा सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा, जिससे शहर की छोटी गलियों तक भी नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal