मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एशिया की प्रसिद्ध गुड़ मंडी में सोमवार को दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेन्ट एसो. द्वारा नवीन मंडी स्थित कार्यालय पर होली मिलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसो. के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री हरिशंकर तायल ने अपनी पूरी कमेटी के साथ कार्यक्रम में आए।
होली मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुरेंद्र बंसल, श्याम सिंह सैनी, राजेश गोयल, अंकित गर्ग, विवेक गर्ग, संदीप संगल, अनुज सिंगल, राजेंद्र सिंघल, महेश चौहान, मनोज गोयल, विजय कुमार, सुरेश चन्द, रविंद्र कुमार, चंद्रजीत राठी, अमरीश कुमार, जगदीश पांचाल, स. सुखविंदर सिंह, प्रमोद मित्तल, अंकुर कुमार सहित उपस्थित सभी व्यापारियों का तिलक लगाकर व फूलों की होली खेल कर स्वागत किया।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






