सीएमओ ने देर रात्रि में किया जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सीएमओ सुनील तेवतिया ने होली पर्व पर जिले के नागरिकों से होली को सुरक्षित, संयमित व स्वास्थ्य-संवेदनशील तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि बाजार में उपलब्ध रासायनिक रंग त्वचा, आंखों एवं बालों व श्वसन तंत्र के लिए हानिकारक होते हैं। इन रंगों में मौजूद रसायन त्वचा पर एलर्जी, खुजली, जलन, आंखों में लालिमा, जलन, बालों के झड़ने जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने अपील की कि केमिकल रंगों का प्रयोग न करें तथा केवल हर्बल-प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करें।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने समस्या बढ़ने या जलन बने रहने की स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल में तत्काल संपर्क करें। बच्चों, बुजुर्गों तथा पहले से आंखों या त्वचा संबंधी बीमारी से ग्रसित लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग होली पर्व के दौरान पूर्णत: अलर्ट रहेगा। जनपद की एम्बुलेंस सेवाएं सक्रिय रहेंगी तथा सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं आवश्यक दवाइयों, चिकित्सकीय उपकरण, स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहने तथा किसी आपात स्थिति में त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई