शिकमी किरायेदारों की तीन दशक पुरानी समस्या के समाधान में चेयरपर्सन की पहल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद की 17 मार्किट में व्यापार कर रहे करीब 500 से अधिक दुकानदारों की रोजी-रोटी से जुड़ी लगभग तीन दशक से लंबित किरायेदारी समस्या अब समाधान की दिशा में बढ़ती दिखाई दे रहे हैं। पालिका मार्किट के किरायेदार दुकानदारों से जुड़ा यह जटिल मामला पहली बार गंभीर प्रशासनिक स्तर पर उठाया गया है। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सकारात्मक और ठोस पहल करते हुए सहारनपुर मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार से भेंट कर समाधान की प्रक्रिया को गति देने का प्रयास किया है।

नगरपालिका परिषद की विभिन्न मार्किट में लंबे समय से लंबित दुकानदारों के 15 वर्षीय किरायेदारी, वारिसान प्रकरण तथा शिकमी किरायेदारी से जुड़े मामलों के समाधान के लिए पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। लगभग 17 मार्किट के 500 से अधिक दुकानदार वर्षों से अनिश्चितता की स्थिति में कार्य कर रहे हैं। पहली बार किसी पालिका अध्यक्ष ने इन जटिल मामलों को उच्च प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया है। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने सोमवार को समस्त नगरपालिका मार्किट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और पालिका की कार्यवाहक कर अधिकारी पारूल यादव को साथ लेकर सहारनपुर मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
बैठक के दौरान पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने 15 वर्षीय किरायेदारी विवाद, वारिसान मामलों तथा शिकमी किरायेदारों के प्रकरणों के स्थायी समाधान के लिए प्रशासनिक सहयोग का आग्रह किया। विशेष रूप से शिकमी किरायेदारों और वारिसान प्रकरणों में पालिका प्रशासन के स्तर पर नए अनुबंध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया, ताकि वर्षों से लंबित फाइलों को निस्तारित किया जा सके। इसके अतिरिक्त 15 वर्षीय किरायेदारी विवाद में स्पष्ट और सुलभ प्रक्रिया तय करने के लिए मार्गदर्शन भी मांगा गया।
उल्लेखनीय है कि यह मामला करीब तीन दशक से अधर में लटका हुआ है, जिससे दुकानदारों में असमंजस और असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है। इससे पूर्व भी पालिका अध्यक्ष ने बोर्ड बैठक के माध्यम से किरायेदारी के नए नियम निर्धारित कर समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया था। अब उच्च प्रशासनिक स्तर पर समन्वय स्थापित कर मामले को अंतिम रूप देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगरपालिका मार्किट के दुकानदार वर्षों से किरायेदारी संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि 15 वर्षीय, वारिसान और शिकमी किरायेदारी के सभी मामलों का पारदर्शी और न्यायसंगत समाधान हो। इसके लिए प्रशासनिक सहयोग लेकर ठोस व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि किसी भी दुकानदार को भविष्य में असमंजस का सामना न करना पड़े। कहा कि इस समस्या के सुलझने से पालिका प्रशासन को भी राजस्व की प्राप्ति होगी, जिससे नगर विकास में भी सहयोग मिलेगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि नगरपालिका मार्किट के सैकड़ों दुकानदार वर्षों से लंबित किरायेदारी विवाद के कारण असमंजस में थे। पालिका स्तर पर शुरू की गई यह पहल सराहनीय है। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सहयोग मिले और दुकानदारों को स्थायी समाधान प्राप्त हो। नगरपालिका की इस पहल से मार्किट में व्याप्त अस्थिरता समाप्त होने और व्यापारिक वातावरण में स्थायित्व आने की उम्मीद जताई जा रही है। व्यापारियों ने भी कहा कि वर्षों पुरानी यह समस्या अब शीघ्र समाधान की ओर बढ़ सकती है। इस दौरान समस्त पालिका मार्किट एसोसिएशन के संयोजग विरेन्द्र अरोरा, अध्यक्ष शिशुकांत गर्ग, महामंत्री भानु प्रताप अरोरा, डॉ. कैलाश अरोरा, राजेश नारंग, आनन्द प्रकाश, राजेश जुनेजा, जसप्रीत सिंह सहित अन्य पालिका मार्किट दुकानदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई