हद! जेई के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर हुई आनलाइन ठगी

Share :

मुजफ्फरनगर। जिले में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने पालिका जलकल विभाग में तैनात जेई की पहचान का दुरुपयोग करते हुए दस्तावेज पर 6 कंपनियों का पंजीकरण कर डाला। उक्त फर्में आॅनलाइन शॉपिंग के नाम पर कारोबार दिखा रही हैं, जबकि हकीकत में सब कुछ किसी संगठित साइबर ठगी का हिस्सा प्रतीत हो रहा है। जेई ने इस मामले में संबंधित थाने से एसएसपी ददफ्तर तक शिकायती पत्र भेजे हैं, लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पीड़ित जेई का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो इन फर्मों का इस्तेमाल किसी आर्थिक अपराध में भी हो सकता है।
जी हां, साइबर क्राइम के प्रति तमाम जागरूकताओं के बीच में एक सरकारी अधिकारी के नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए जनपद में फर्जी फर्म बना कर उनके नाम से आॅनलाइन शॉपिंग का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें लोगों को लुभावने आॅफर के सहारे आकर्षित किए जाने के साथ एडवांस बुकिंग के नाम पर पैसा जमा कराकर ठगी की जा रही है। नगरपालिका जेई धर्मवीर सिंह को उनके नाम पर हो रहे आॅनलाइन शॉपिंग के कारोबार की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। जेई धर्मवीर सिंह के पास एक अंजान नम्बर से कॉल आई और फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वो उनके आॅनलाइन शॉपिंग फर्म से सामान खरीदना चाहते हैं और कैश आॅन डिलीवरी के आधार पर वो भुगतान करेंगे। जेई ने फोन करने वाले से ऐसे किसी कारोबार में शामिल होने से इंकार किया तो उसने बताया कि उसे उनका नम्बर आॅनलाइन शॉपिंग फर्म से मिला है। जेई धर्मवीर ने किसी तरह पीछा तो छुड़ा लिया, लेकिन यह फोन कॉल उनकी नींद उड़ाने वाली साबित हुई, उन्होंने तत्काल अपने अधिवक्ता से सम्पर्क करके सारी बात बताई तो अधिवक्ता ने उनके पैन कार्ड के नम्बर की जांच की, इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उनके पैन नम्बर पर जीएसटी विभाग में छह फर्मों का पंजीकरण करके आॅनलाइन शॉपिंग का कारोबार हो रहा है। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इनमें से 4 फर्म को कुछ दिन पूर्व ही बंद किया गया है, जबकि दो फर्म आॅनलाइन शॉपिंग के कारोबार में अभी भी एक्टिव हैं, जो उनकी पहचान के आधार पर पंजीकृत हैं और उनका फोन नम्बर भी आॅनलाइन डिटेल में अंकित है। इसमें साइबर क्राइम होने की आशंका को देखते हुए जेई धर्मवीर ने तत्काल खालापार थाना प्रभारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। थाने पर मुकदमा नहीं होने पर वो एसएसपी से कार्यालय में मिले और सारी बात बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने उनकी शिकायत को साइबर थाने के लिए रैफर कर दी, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्यवाही न होने से जेई परेशान हैं। उनके नाम पर आॅनलाइन शॉपिंग कम्पनी अभी चल रही है। बताया गया कि यह कंपनी लोगों को बाजार से सस्ते प्रोडक्ट देने का दावा कर लालच में फंसाते हुए भुगतान के रूप में रकम एडवांस देने पर प्रोडक्ट देने की बात करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई