…मन सीताराम सीताराम रट रे, थारा संकट जावे सब कट रे

Share :

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कथा महोत्सव के सातवें दिन एसडी कॉलेज मार्किट मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा में धर्म-संस्कृति, माता-पिता एवं घर के अन्य सदस्यों के प्रति व्यवहार व जिम्मेदारियों का बोध कराया गया। व्यासपीठ से कथा व्यास अरविन्द जी महाराज ने इस दौरान श्रीराम के माध्यम से भक्तों पर ज्ञान गंगा की अमृत वर्षा करते हुए परिवारिक संबंधों में बढ़ती जा रही दूरी के लिए बंद कमरों में कैद होते परिवारों को जिम्मेदार ठहराया और आह्वान किया कि घर के हर व्यक्ति को कुछ पल पूरे परिवार के साथ जरुर बिताने चाहिए, जिससे आत्मीय शांति के साथ प्रेमभाव के साथ संस्कारों में वृद्धि ही होगी। उन्होंने श्रीराम कथा के पात्रों की महत्ता को मानव जीवन में महत्वपूर्ण बताते हुए सभी भक्तों को आत्मसात किए जाने का भी आह्वान किया।
एसडी कॉलेज मार्किट शिव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव के बीच भावनात्मक व आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न श्रीराम कथा के बीच केवट प्रसंग के साथ भरत चरित्र सती सावित्री आदि चरित्रों के सजीव वर्णन से श्रद्धालुजन श्रीराम की करुणा, सेवाभाव और भ्रातृ प्रेम में डूबते चले गए। इस दौरान कथा स्थल संकीर्तन, भक्ति और भाव विभोर दर्शकों से परिपूर्ण रहा। इस बीच अरविन्द जी महाराज के साथ ही उनके सुपुत्र अभिषेक जी श्री बालाजी धाम आश्रम, आगरा की गरिमामयी उपस्थिति और वाणी ने पंडाल को विशेष रूप से भाव विभोर किए रखा। अभिषेक जी द्वारा प्रस्तुत की कथा का भावपूर्ण व प्रभावशाली वाचन श्रोताओं के हृदय को छू गया। उनकी शैली में युवा चेतना व परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर मुख्य यजमान मीनाक्षी स्वरूप चेयरपर्सन, गौरव स्वरूप, आकाश कुमार और नीरज कुमार रहे। अन्य यजमानों में लक्ष्मी चंद्र गोयल, नितिन गोयल रहे। प्रसाद सेवा का पुण्य कार्य मनु स्वीट्स के अभिनव अग्रवाल पुत्र स्व. अर्जुन अग्रवाल की ओर से किया गया। मंच का संचालन अनिल नामदेव ने मर्यादित, संयमित और भावनात्मक शैली में संपन्न किया। इस दौरान मÞजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ, पूजा दुआ, रमेश सार्इं, अरविंद बंसल, ब्रज मोहन, अंबरीश सिंघल, योगेंद्र मित्तल, विनोद सिंघल, उपेंद्र बंसल, सुरेंद्र अग्रवाल, जयपाल नामदेव, अजय सिंघल, रविंद्र जैन, आकाश कक्कड़, राकेश अरोड़ा, विष्णु अनेजा, राजीव शर्मा, राकेश कंसल, योगेश सिंघल, रक्षित नामदेव, विजय तागरा, श्याम जसूजा, संजीव गोयल, अनुराग गर्ग, अजय मदान, केवल कृष्ण अरोरा, नरेश अरोरा, आकाशदीप, केवल राम चुग, अरविंद जैन, विपिन मित्तल, नरेश पोपली, पंकज गर्ग, अचिन कंसल, अजय ग्रोवर, अनिल गर्ग, रोमिल सिंघल, गोपाल छाबड़ा, सुभाष चुग्घ, योगेश जी योगाचार्य, ब्रह्मप्रकाश, छाया सिंघल, बीना सिंघल, सविता गर्ग, सुरेंद्र, पूजा आदि श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आज के आयोजन को गरिमामय और आत्मिक बना दिया। अनिल नामदेव ने बताया कि सोमवार 4 अगस्त को श्रीराम कथा में शबरी चरित्र एवं जटायु आदि भक्तों के प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal