मुजफ्फरनगर। प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर जारी विरोधों के बीच गुरूवार को सपा महिला सभा के नेतृत्व में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर यूपी सरकार को घेरने को प्रदर्शन किया। छात्रों की कमी बताते हुए सरकारी स्कूलों को बंद करने के निर्णय का विरोध करते हुए सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी के नेतृत्व में महिला कार्यकताओं ने सपा कार्यालय से प्रकाश चौक होते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी ने कहा कि सरकार की पूरी मंशा गरीब, दलित, पिछड़े अल्पसंख्यक बच्चों को सरकारी पाठशालाओं से शिक्षा से वंचित कर निजी महंगे स्कूलों का शिक्षा पर कब्जा कराने का है। इस बड़ी साजिश से सरकारी पाठशालाओं को सरकार बंद करके गरीबों को शिक्षा से विमुख करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा पढ़ाई व चिकित्सा को फ्री करने के लिए कार्य किए, पर भाजपा सरकार विद्यालयों को बंद करके निजी कंपनियों को सरकारी स्कूल बेचना चाहती है। उन्होंने निर्णय को तानाशाही शिक्षा विरोधी बताते हुए रोकने की मांग की। इस दौरान सपा महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप, महानगर अध्यक्ष हिमानी सिंह ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व सैकड़ों महिलाओं ने नारेबाजी के साथ राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूजा अंबेडकर हिमानी सिंह, वकीला बेगम, ऋतु देवी, ममता देवी, सुषमा पाल, राजकुमारी सैनी, सोनिया सैनी, सुमन सेन, काजल कुमारी, सुशीला, निशा कात्यान, पिंकी सैनी, पार्वती यादव, शशी कोरी, संतोष सैनी तथा सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी, साजिद हसन, दर्शन सिंह धनगर, डॉ. नरेश विश्वकर्मा, इसरार अल्वी, सलमान त्यागी, नदीम मलिक, नावेद रंगरेज, सादिक एडवोकेट सहित सैकड़ों महिला पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रही।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 23






