प्लास्टिक मुक्त शहर बनाना हमारा संकल्पः मीनाक्षी

Share :

मुज़फ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति नागरिकों को जागरुक करने के उद्देश्य से नगर पालिका सभागार में ‘प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान – पीयूएमपी 4.0’ के अंतर्गत एक विशेष हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने प्लास्टिक मुक्त मुजफ्फरनगर शहर की दिशा में अपने संकल्प को दोहराया और सभी सभासदों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्लास्टिक हटाओ प्रकृति बचाओं का एक प्रेरक संदेश दिया।
शासन के निर्देशों के अनुपालन में और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा सोमवार को सभागार में प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान के अंतर्गत नगरवासियों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से दूर रहने के लिए जागरूक करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक उन्मूलन हमारी आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की ज़रूरत है। इस पहल के ज़रिये यह उम्मीद की जा रही है कि शहरवासी भी इस जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाएंगे और पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनेंगे। पालिकाध्यक्ष व ईओ सहित यहां मौजूद रहे कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी निभाई और हस्ताक्षर कर प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद कुसुमलता पाल, बबीता, देवेश कौशिक, रजत धीमन, अन्नू कुरैशी, विजय कुमार चिंटू, शौकत अंसारी, योगेश मित्तल, अनुज कुमार, मोहम्मद खालिद, प्रशांत गौतम, शोभित गुप्ता के अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल एवं वैशाली सोती, आईटी अधिकारी प्रियेश सिंह, स्वच्छ भारत मिशन से जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुशील कुमार , लिपिक रुचि शर्मा, आईटीसी मिशन सुनहरा कल से दीपक सैनी, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी से अंजली वर्मा सहित कई पालिका अधिकारी और कर्मचारी भी इस अभियान में सम्मिलित हुए।

अधिकारियों संग मीटिंग कर की कार्यों की समीक्षा
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को पालिका मुख्यालय टाउनहाल स्थित अपने कार्यालय में ईओ डॉ. प्रज्ञा सहित सभी विभागध्यक्षों के साथ कांवड़ यात्रा, जल निकासी को लेकर दिए गये निर्देशों, चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और अन्य विषयों को लेकर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निर्माण, स्वास्थ्य, जलकल और पथ प्रकाश के अधिकारियों को निरंतर फील्ड में रहकर समस्याओं को समझने और उनके त्वरित निस्तारण के लिए कार्य करने की हिदायत भी दी गई। इसके अलावा उन्होंने भारी बरसात के बाद किये गये निरीक्षणों में दिये गये दिशा निर्देशों पर जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए रिपोर्ट भी तलब की है। साथ ही जल निकासी के लिए जो कार्ययोजना बनाई जा रही है, उसके सम्बंध में भी चर्चा करते हुए कार्य में तेजी लाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को निर्देशित किया कि वो सभी विभागों में निगरानी करते हुए कार्ययोजना जल्द तैयार करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal