9 सुपर व 18 जोन में बांटा जनपद, 1543 कैमरों से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी

Share :

मुजफ्फरनगर। आगामी त्योहारों मोहर्रम व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। बुधवार में इन्हीं व्यवस्थाओं के बीच जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े जिम्मेदार लोगों ने प्रतिभाग किया। सुरक्षा कारणों से जनपद को नौ सुपर जोन, 18 जोन एवं 38 सेक्टर में बांटते हुए कांवड़ मार्ग पर हरिद्वार बार्डर पुरकाजी से लेकर मंसूरपुर-खतौली, शहर में शिवचौक, शामली रोड सहित कांवड़ नहर पटरी मार्ग पर 1543 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या में इस बीच मौजूदगी रही, जिन्होंने त्योहारों के बीच आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनसे जुड़े सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे और प्रशासन को सहयोग का इस बीच आश्वासन दिया। हालांकि शांति समिति की बैठक में हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों की गैर मौजूदगी चर्चा में रही। बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के बीच क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, डिवाइडर जैसी तमाम मूलभूत समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किए जाए।
बैठक में एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए जहां कांवड़ मार्ग पर शराब की दुकानें बंद रहेगी, वहीं सभी धार्मिक स्थलों एवं प्रतिष्ठानों को चिन्हित करने साथ शासन से अतिरिक्त पुलिस अधिकारी एवं फोर्स की डिमांड के साथ जनपद के पुलिस फोर्स के अलावा 800 सिपाही, 60 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर, एटीएस पीएसी की तीन कंपनियां आदि की डिमांड की गई। कांवड़ यात्रा मेले की ड्रोन कैमरे से की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या धार्मिक आयोजनों में भड़काऊ भाषण देने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए इस बार अतिरिक्त रूप से 5 चीता मोबाइल पुलिस दल की ड्यूटी लगाई गई है। जिला पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सभी समुदायों का सहयोग जरुरी है। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से शहर काजी तनवीर आलम, शहर मुफ्ती जुल्फिकार, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी यातायात अतुल चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी, एसडीएम मोनालिसा जौहरी, सीओ सिटी राजू साव, सीओ सदर देवव्रत, सीओ मंडी रूपाली राव, सीओ जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर, सीओ भोपा डॉ. रविशंकर मिश्रा, सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, सीओ खतौली रामाशीष यादव, सीएफओ अनुराग सिंह, डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव, ईओ पालिका प्रज्ञा सिंह, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़ सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal