मोहर्रम को लेकर रूट चैकिंग में बदहाल मिली मुख्य सड़क

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर भारत की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में शुमार कांवड़ यात्रा मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी शुरू तैयारियों को अब अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। बुधवार को उक्त व्यवस्था को परखने की खातिर नगर मजिस्ट्रेट पंकज राठौर ने आने वाले मोहर्रम और कांवड़ यात्रा मेले की तैयारियों को परखा और कांवड़ मार्ग के साथ मोहर्रम मार्ग पर व्यवस्था बनाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। नगर मजिस्ट्रेट ने मोहर्रम रूट चैकिंग के दौरान किदवईन् ागर की सड़क बदहाल मिलने, सफाई का अभाव देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल पालिका ईओ को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
बता दें, देशभर में 27 जून से मोहर्रम का पाक महीना शुरू हो रहा है। इसमें शिया सोगवारों द्वारा करबला में हजरत इमाम हुसैन के साथ उनके 72 जांनशीनों की शहादत को याद किया जाता है। साथ ही रोजाना इमाम बारगाहों में मजलिसों, खुतबे और तकरीर का दौर चलता है। मोहर्रम के 10वें दिन रोजे आशुरा पर शिया सोगवार बड़े मातमी जुलूस और ताजियाबंदी करते हैं। शहर के सभी इमाम बारगाहों से मातमपुर्सी करते हुए सोगवार एक बड़े जुलूस के रूप में काली नदी पार स्थित करबला पर पहुंचते हैं। मोहर्रम के जुलूस एवं इमाम बारगाहों में मजलिसों के दौर के लिए व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन जुट गया है। नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर व सीओ सिटी राजू कुमार साव ने पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ में मोहर्रम रूट का निरीक्षण करते हुए समस्याओं को समझा। इस दौरान तलबशाह रोड, किदवई नगर रोड के साथ काली नदी करबला का भी दौरा किया गया। यहां किदवई नगर की मुख्य सड़क का हाल बेहाल नजर आया। इस क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने के नगर मजिस्ट्रेट ने ईओ को तत्काल आदेश दिये।

इन्होंने कहा-
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मोहर्रम जुलूस रूट के साथ रोजे आशुरा नमाज स्थल और करबला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान काली नदी स्थल पर झाड़ियां और गंदगी मिली, जिसे लेकर सीएसएफआई योगेश गोलियान को तत्काल ही सफाई कार्य प्रारंभ कराने और झाड़ियां कटवाने के लिए लगाया गया है, वहीं मौ. किदवई नगर सड़क की करीब 500 मीटर तक की सड़क क्षतिग्रस्त पाये जाने पर तत्काल ही जेई निर्माण कपिल कुमार को मौके पर बुलाकर सड़क निर्माण के लिए व्ययानुमान बनाकर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही तात्कालिक स्तर पर सड़क को गड्ढ मुक्त करने के लिए भी कहा गया। वहीं नाली और नाले में गन्दगी भरी रहने के दौरान नाला गैंग को सफाई के लिए लगाया है। कृष्णापुरी जैन पैठा के पास दो सीवर मैन हॉल खुले पाने पर उनकी बेरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोर्हरम से पूर्व व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सम्बंधित अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई