कांवड़ की तैयारियों को लेकर सड़कों पर उतरी चेयरपर्सन

Share :

मुजफ्फरनगर। बुधवार में नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप अधिकारियों व सभासदों के साथ कांवड़ मार्ग की तैयारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण पर निकली। इस दौरान कई स्थानों पर सड़क में गड्ढे, स्ट्रीट लाइट के बंद मिलने और अस्पताल चौराहे का फव्वारा नहीं चलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।


उत्तर भारत की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में शुमार कांवड़ यात्रा मेले की दस्तक के बीच क्षेत्र में शुरू तैयारियों के चलते बुधवार को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों और सभासदों की टीम के साथ कांवड़ मार्ग का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने शिवचौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम से निरीक्षण की शुरूआत करते हुए जिला अस्पताल चौराहा होते हुए बझेड़ी अंडरपास तक जारी रहा। इस बीच चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड़ यात्रा मार्ग में मिली अव्यवस्थाओं और खामियों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल की आपूर्ति, शौचालयों की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं पथ प्रकाश व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के लिए सख्त नसीहत दी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान लोगों से संवाद करते हुए कांवड़ मार्ग की जरुरत व समस्या जानने का भी प्रयास किया। अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर फव्वारा बंद मिलने पर उन्होंने जेई जलकल जितेन्द्र सैनी को उसको अस्थाई तौर पर चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने इस बीच सड़क पर हो रहे जलभराव, सड़कों में गड्ढों की समस्या को ठीक करने पर जोर दिया। निरीक्षण में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा चेयरपर्सन को बझेडी अंडरपास तक पालिका द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान सभासद कुसुमलता पाल, रजत धीमान, अमित पटपटिया, शोभित गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, जेई निर्माण कपिल कुमार, राजीव सोनकर, जेई जलकल जितेन्द्र सैनी, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि सावन माह में लाखों शिवभक्त नगर से होकर गुजरते हैं। ऐसे में हमारी प्राथमिकता है कि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बीच जो भी कमियां आज देखने को मिली हैं, उन्हें 48 घंटे में दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। इसके बाद फिर से निरीक्षण किया जायेगा, यदि लापरवाही मिली तो गंभीर कार्यवाही से हम पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान, मंत्री सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कृष्णा नगर मंडल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची

सिडकुल हमले के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सिडकुल क्षेत्र में जानलेवा हमला और हुड़दंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर निवासी सचिन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि विशाल समेत 9-10 लोगों

योग को जीवनशैली बनाना जरूरी, स्वस्थ शरीर के लिए योग अत्यंत आवश्यक : मदन कौशिक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आयुष विभाग की ओर से ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal