जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण व गंगा समिति से जुड़े मुद्दों पर मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला वृक्षारोपण समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम द्वारा वृक्षारोपण जन अभियान-2025 के अंतर्गत सभी विभागाध्यक्षों को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढ़ा खुदान की सूचना प्रभागीय कार्यालय मुजफ्फरनगर में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़े वृक्षारोपण स्थलों को स्मृति वन के रूप में विकसित किया जाए तथा उनके नाम स्वतंत्रता सेनानी एवं स्थानीय प्रबुद्ध लोगों के ऊपर रखे जाएंगे। इसक साथ जिला पर्यावरण समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत एमआरएफ सेंटर निर्माण के लिए भूमि प्रबन्धन, साथ ही स्थानीय निकाय के विभिन्न क्षेत्रों से जनित नगरीय ठोस अपशिष्ट के एकत्रण एवं अन्तिम निस्तारण तक परिवहन किए जाने के लिए सेकेंड्री स्टोरेज फैसेलिटीज एवं उसकी कम्पोस्टिंग/आरडीएफ, लिगेंसी वेस्ट की स्थिति पर चर्चा की गयी। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान शहरी क्षेत्रों से आने वाले नालों और ड्रेन्स के चिन्हीकरण की स्थिति के साथ सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों की स्थापना किये जाने की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने जरुरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विभाग कन्हैया पटेल, एसडीएम खतौली संजय सिंह, एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती, एसडीएम अपूर्वा यादव, प्रदूषण अधिकारी गीतेश सिंह, जल निगम एक्शन ग्रामीण संजय कुमार, डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव, खाद्यान्न अधिकारी अर्चना सिंह, उप निदेशक कृषि प्रमोद कुमार सिरोही, उपायुक्त उद्योग जैस्मिन, बीएसए संदीप कुमार, कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, तहसीलदार खतौली सतीश चंद बघेल समेत बीडीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal