मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में जिला परामर्शदात्री समिति एवं विशेष जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीएम उमेश मिश्रा और सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण द्वारा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सीडी रेशियो, वार्षिक ऋण योजना से जुड़े विषयों पर गहनता पूर्वक चर्चा की।
डीएम उमेश मिश्रा द्वारा सीएम युवा, पीएम सूर्य घर, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वावलंबन योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, स्वयं सहायता समूह सीसीएल योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना की बैंक वार समीक्षा करते हुए तमाम लंबित पत्रावलियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में समय पर लक्ष्यों की प्राप्ति न होने पर अधिकारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक शिशिर त्रिवेदी, भारतीय रिजर्व बैंक से अग्रणी जिला अधिकारी श्रवण कुमार, डीडीएम नाबार्ड निलय वत्स, उपायुक्त उद्योग जैसमीन सहित वित्तीय परामर्शदाता हेमंत त्यागी, निदेशक संजय कुमार एवं समस्त बैंक के समन्वयकों ने प्रतिभाग किया।

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण
हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।






