मुज़फ्फरनगर। ग्राम शेरनगर में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया। तेज बारिश के कारण तीन वर्षीय मासूम अवि गांव के एक नाले में तेज बहाव में बह गया। बच्चे की घंटों तलाश की गई, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद वह नहीं मिल सका। यह घटना अवि के परिजनों सहित पूरे गांव के लिए अत्यंत पीड़ादायक रही।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवि के परिजनों से भेंट कर सांत्वना व्यक्त की और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायज़ा लिया। मंत्री अग्रवाल ने घटना को अत्यंत दुःखद और मार्मिक बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं बहुत पीड़ादायक हैं। प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी कोई पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। घटनास्थल पर सीडीओ, एसडीएम सदर सहित मेरठ से पीएसी और पोकलेन मशीनों की टीम को भी बुलाया गया। राहत और बचाव कार्य में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में शोक की लहर है और लोग इस घटना से बेहद व्यथित हैं। मासूम अवि की तलाश के दौरान ग्रामीणों की बेचौनी और हर पल की दुआएं उसके सकुशल मिलने की उम्मीद अभी भी लगाए हुए है।

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से






