मंत्री कपिल देव ने किया दक्षिणी कृष्णापुरी रोड का शिलान्यास

Share :

मुज़फ्फरनगर। राज्य सरकार के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण एवं ‘समग्र विकास-सबका साथ’ की भावना के अनुरूप, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज मुज़फ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के दक्षिणी कृष्णापुरी स्तिथ जैन पेठे से लेकर एस टी पी प्लांट “स्वामी विवेकानंद रोड” के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह सड़क क्षेत्रीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसकी स्वीकृति अब योगी सरकार के जनहितकारी नीतियों के अंतर्गत मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्ण हो रही है। यह मार्ग न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा बल्कि स्थानीय व्यापार एवं सामाजिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन देगा।
मंत्री ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए विधुत आपूर्ति सुचारु रूप से चलाने, विधुत पोल शिफ्टिंग व क्षेत्र में जर्जर तारों, ट्रांसफॉर्मर की स्थिति का सर्वेक्षण कर समय रहते आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, ताकि सड़क निर्माण के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था भी सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि “हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, जल व स्वच्छता पूर्ण रूप से उपलब्ध हों।” मंत्री जी ने यह भी कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जन-जन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी भावना से विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, मण्डल महामंत्री राधे वर्मा, क्षेत्रीय सभासद राजीव शर्मा, योगेश मित्तल, मोहित मलिक, प्रशांत चौधरी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निकुंज सिंघल, क्रांतिकारी शालू सैनी, हरगोपाल कश्यप, रामपाल सेन, रोहित जैन आदि देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिकगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने मंत्री जी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal