मुजफ्फरनगर। पालिका बोर्ड बैठक में सदन द्वारा गेट एक पर बनाये गये महाराज अग्रसेन स्मारक प्लेटफार्म को तोड़ने के निर्माण विभाग के रखे प्रस्ताव पर सभासदों ने ऐतराज जताया है। सभासद राजीव शर्मा के नेतृत्व में सभासदों ने सदन में प्रस्ताव दिया, जिसमें कहा गया है कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिसका बोर्ड समर्थन करता है और यह सुझाव है कि महाराजा अग्रसेन स्मारक प्लेटफार्म को न तोड़कर वहां पर भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवा दी जाये। राजीव शर्मा ने बताया कि महाराजा अग्रसेन समिति अपने खर्च पर टाउनहाल परिसर में स्मारक बनवाने के लिए तैयार है, ऐसे में समिति को सदन इसकी अनुमति भी देता है, कि पालिका कार्यवाही पूर्ण कराये और स्मारक के लिए 14 लाख खर्च करते हुए इस प्रस्ताव को वापस लिया जाये।

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत






