हद! वार्ड 43 में केबिल बदलते गायब की एलईडी लाइट

Share :

मुजफ्फरनगर। पहले से ही स्ट्रीट लाइटों के टोटे का दंश झेल रही नगरपालिका परिषद् को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब एक सभासद ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में विद्युत सुधार योजना के अन्तर्गत बिजली विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्य के दौरान कंपनी और बिजली कर्मचारी दो विद्युत पोलों पर लगी स्ट्रीट लाइट उतारकर ले ज्गए, जिससे मंदिर एवं स्कूल के पास अंधेरा छाने से वार्डवासियों को परेशानी हो रही है, इसके लिए उन्होंने विद्युत अधिकारियों से जांच कराकर उक्त लाइट फिर वापस कराने के लिए कहा है।
नगरपालिका परिषद् के वार्ड 43 के सभासद पति एवं भाकियू के पूर्व मंडल महासचिव शाहिद आलम ने बताया कि उनके वार्ड अम्बा विहार मुख्य मार्ग पर दो दिन पूर्व स्टेडियम बिजलीघर के लाइनमैन और एल एंड टी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा विद्युत सुधार योजना में एलटी लाइन पर एबीसी केबिल बदलने का काम किया गया था। इसी बीच यहां पर जैन मंदिर के सामने दो विद्युत पोल और एक प्ले स्कूल के बराबर में लाला रतनलाल के गेट के सामने लगे एक विद्युत पोल से 3 स्ट्रीट लाइट उतार ली गई थी, लेकिन उन्हें बाद में वापस नहीं लगाया गया। कर्मचारियों ने ये तीनों स्ट्रीट लाइट उतारकर गायब कर दी, जबकि तीन दिन पूर्व ही पालिका से इन लाइटों को सही कराकर लगवाया था। उक्त लाइट गायब कर देने के कारण रात्रि में आवागमन में परेशानी हो रही है। शाहिद आलम ने बताया कि इसके लिए उन्होंने विद्युत एक्सईएन, एसडीओ और स्टेडियम बिजली घर के जेई को अवगत कराते हुए गायब की गई स्ट्रीट लाइट वापस विद्युत पोल पर लगवाने के लिए कहा, लेकिन दो दिन बीत जाने पर कोई कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि करीब एक साल पहले भी छप्पर वाली मस्जिद के पास इसी प्रकार केबिल बदलने के दौरान विद्युत पोल पर लगी पालिका की दो स्ट्रीट लाइट गुम कर दी थी। उनका कहना है कि यह भूलवश भी हो सकता है, हमने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया है, इसमें स्टेडियम बिजलीघर के स्टाफ व एल एंड टी कंपनी के कर्मियों की मिलीभगत है, यदि दो दिन में लाइट वापस नहीं की जाती हैं, तो वो इसके लिए स्ट्रीट लाइट चोरी करने का मुकदमा दर्ज करायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal