मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने जनपद में पधारे केंद्रीय जल शक्ति एवं रेलवे राज्य मंत्री का बुकें देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर बने ओवर फुटपाथ ब्रिज, जोकि अभी तक रेलवे के अंदर उतरता है, उसका विस्तार करके शहर की तरफ उतारा जाए जिससे शहर से नई मंडी और नई मंडी से शहर आने जाने वालों को भारी सुविधा मिलेगी तथा रेलवे लाइन क्रॉस करके जाने वाले लोगों को सदैव एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है उससे बचा जा सकेगा।
व्यापारी नेता संजय मित्तल ने बताया कि इसके लिए व्यापारियों ने सांसद हरेंद्र मलिक जो भी पूर्व में दिया था जिस पर उन्होंने अपनी सहमति जताते हुए रेलवे बोर्ड को अपना पत्र संस्तुति के साथ भेज दिया है। वहीं स्थानीय विधायक एवं पालिका चेयरपर्सन की ओर से पूर्व में उनके सहमति पत्र के साथ सहमति पत्र भेजा गया है।
केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने व्यापारियों की इस समस्या का निदान कराने के आश्वासन के साथ मौके पर ही रेलवे इंजीनियर से जानकारी लेने के साथ आश्वस्त किया कि जल्दी ही इसका कार्य कराया जाएगा। इस दौरान मुदित जैन, सुभाष मित्तल, अमित राय जैन, नीरज गांधी, दिनेश बंसल, रमेश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






