डीएस पब्लिक स्कूल ने मातृ दिवस पर किया मातृशक्ति को नमन

Share :

मुजफ्फरनगर । आज यहां डी एस पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर जीवन में मां के महत्व का गुणगान करते हुए तथा मां के लिए शीश झुकाते हुए मातृशक्ति को नमन किया गया । कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लघु नाटिकाओं ,गीत, कविताओं एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा मां के प्रति अपने प्रेम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि रूप में एवं जानी मानी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डाक्टर रेखा सिंह, सेवा मेडिकेयर तथा डॉक्टर डाक्टर मिताली गोयल, श्री साईं नर्चिग लाईफ , सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मातृशक्ति को नमन करते हुए मंच को सुशोभित किया एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया । स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, डायरेक्टर रेणु शर्मा ,एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने मुख्य अतिथि मीनाक्षी स्वरूप एवं विशिष्ट अतिथि डॉ रेखा सिंह एवं डॉ मिताली गोयल का बुके देकर स्वागत किया‌ । मुख्य अतिथि शहर चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप एवं विशिष्ट अतिथि डॉ रेखा सिंह तथा डॉक्टर मिताली गोयल को विद्यालय द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीनाक्षी स्वरूप एवं विशिष्ट अतिथि डॉ रेखा सिंह एवं डॉ मिताली गोयल सहित स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा ,डायरेक्टर रेणु शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मां के प्रति अपनी भावनाओं का प्रदर्शन करते हुए अपनी माता के लिए आकर्षक बधाई पत्र भी बनाकर उन्हें भेंट किए। बच्चों के द्वारा बनाए गए आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड पर अपने लिए व्यक्त भावनाएं देखकर माताओं ने बच्चों को गले से लगा लिया। मातृ दिवस पर आयोजित हुए इस विशेष कार्यक्रम में मातृशक्ति को नमन करते हुए एवं मां के प्रति प्रेम एवं समर्पण का प्रदर्शन करते विद्यालय ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मीनाक्षी स्वरूप ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए सभी उपस्थित माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं । कार्यक्रम में विशेष रूप से उन्होंने सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा करने वाले सैनिकों एवं उनकी माताओं को भी नमन किया। उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसकी तैयारी करवाने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को भी बधाई दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ रेखा सिंह एवं डॉक्टर मिताली ने भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। डॉ रेखा सिंह ने उपस्थित माताओं को मातृ दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कहा कि बच्चों को प्यार करने के साथ-साथ उन्हें संस्कारित करना भी हमारा कर्तव्य है।


विशिष्ट अतिथि डाक्टर मिताली गोयल ने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए विद्यालय टीम को इस कार्यक्रम की आयोजन के लिए साधुवाद दिया।आज आयोजित हुए कार्यक्रम में कक्षा 6 एवं कक्षा 7 की छात्राओं नबा, दीप्ति ,ख्वाहिश , नीलांशी, अवनी ,वैष्णवी, साम्राधया, निहारिका, नव्या ,आराध्या सोनकर, आराध्या ,अक्षिता, विनम, स्तुति ,आराध्या कश्यप ,आरोही, इष्टी एवं आराध्या चौधरी ने ऐसी होती है मां गीत पर प्रस्तुति देकर मां के प्रति अपनी भावनाओं का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त भानु प्रताप ,आयुष राणा, सिया, मुदिता, अशना, इशिका, बुलबुल मान्या, अदिति, सिमरन, वंशिका, एंजेल शर्मा , हर्षित अग्रवाल एवं प्रियांशी ने लघु नाटिका द्वारा जीवन में माता-पिता की महत्ता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में शारवी ,अनविक ,वेदिका, वीर एवं विहान ,अतिक्ष ,अथर्व, अश्विनी रिद्धि , अजीम खान तथा दिविषा की मदर्स अनु ,पूनम, रचना ,अनीता, श्रुति ,पूनम चौधरी ,सपना, प्रिया, दीपा, फिजा एवं सुविधा ने अपने बच्चों के साथ शानदार प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया। जूनियर सेक्शन में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने भी मां के प्रति अपनी भावनाओं का प्रदर्शन करते हुए ग्रुप डांस द्वारा मां के प्रति अपने प्रेम का प्रदर्शन किया। कक्षा नर्सरी के बच्चों ने आशियाना, एलकेजी के बच्चों ने जन्म जन्म तू ही मेरे साथ मां, एवं यूकेजी के बच्चों ने देखी जब से दुनिया तेरी ममता ही पायी मां गीतों पर भावपूर्वक प्रस्तुति देकर मां के प्रति अपने प्रेम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन एवं स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं विशिष्ट अतिथि डॉ रेखा सिंह एवं डॉ मिताली गोयल को उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

लखनऊ (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही है। ऐसे में अधिकारी सबकी समस्याओं का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन

देश में आलू, प्याज और टमाटर के ‘मॉडल रेट’ निर्धारित होने चाहिए -अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा कि आपने नवंबर 2024 महाराष्ट्र एवं नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के कार्यक्रमों में यह स्पष्ट किया था कि केंद्र सरकार आलू, प्याज और टमाटर जैसी जल्दी खराब होने

हरिद्वार को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी द्वारा संचालित

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक

व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal