पालिका ने लगाया पब्लिक एड्रेस सिस्टम, नगर में गूंजे देशभक्ति के तराने

Share :

मुजफ्फरनगर। देश की सीमाओं पर तनाव और हमलों की आशंकाओं के बीच शुक्रवार को जहां पुलिस प्रशासन आपात स्थिति में बचाव व राहत की तैयारियों को लेकर सक्रिय नजर आया। ऐसे में नगरपालिका प्रशासन ने सूचनाओं के आदान- प्रदान के लिए नगर क्षेत्र में न केवल पब्लिक एड्रेस सिस्टम को स्थापित किया, अपितु इसे शुरू करते हुए फिल्मी गीतों के सहारे लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करने के लिए सार्थक पहल की। इस बीच में पाकिस्तान के साथ युद्ध पर आधारित फिल्म बॉर्डर और गदर के गीतों के साथ ही अनेक देशभक्ति गीत लगातार बजते दिखाई दिए।
एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने जहां शुक्रवार को नगरीय निकायों के ईओ संग बैठक करते हुए उन्हें आपात स्थिति को देखते हुए पेयजल आपूर्ति के साथ ही नगर क्षेत्र में बिजली, सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। वहीं नगर क्षेत्र में 15 अगस्त और 26 जनवरी की तरह देश में आपात स्थिति के चलते सूचनाओं के लिए यह व्यवस्था की है। कहना गलत न होगा कि शहर में कोई भी मजबूत सिस्टम नहीं होने के कारण जिला प्रशासन बीते दिवस मॉक ड्रिल के दौरान सायरन न बजने की हुई शिकायतों के बीच फजीहत से बचने की खातिर शुक्रवार को पालिका प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की भांति अस्थाई पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित कराया गया है। इस पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से नगर की जनता में देशभक्ति की भावना जाग्रत करने के लिए देशभक्ति गीतों को लगाया गया है। शुक्रवार सायं को शुरू हुई इस व्यवस्था की शिवचौक से गुजरने वाले लोगों ने प्रशंसा करते हुए पालिका प्रशासन के प्रयासों को सराहा।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शहरवासियों को तनाव भरे वातावरण में किसी भी आपात स्थिति की सूचना देने के लिए कई स्थानों पर वॉर सायरन लगाये गये हैं, इसके साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया है। यह व्यवस्था पालिका प्रशासन ने कांवड़ यात्रा, गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्टÑीय पर्वों पर करती रही। इस पब्लिक एड्रेस सिस्टम का कंट्रोल रूम पालिका मुख्यालय टाउनहाल में बनाया है। इसके सहारे शहर के लोगों को तत्काल ही किसी भी विपरीत स्थिति में सूचना का आदान प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal