मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार द्वितीय का हापुड़ जनपद में स्थानांतरण होने पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह एवं महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल द्वारा जनपद न्यायधीश का माल्यार्पण कर उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
सोमवार को कचहरी प्रांगण स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के फैन्थम हॉल में विदाई समारोह में जनपद न्यायाधीश का स्वागत डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह व महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल ने माल्यार्पण करते हुए किया। इस दौरान महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल ने कहा कि जिला न्यायाधीश का कार्यकाल सराहनीय रहा। उन्होंने जिला जज द्वारा अधिवक्ता हितों में किए कार्यों की सराहना की। जिला बार अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह ने जनपद न्यायाधीश के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा बार और बैंच का ख्याल रखा। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल जिन्दल ने कहा कि कोर्ट का अनुशासन और कोर्ट कैंपस का एडमिनिस्टेÑशन काफी अच्छा रहा है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। बार संघ द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में जिला जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार द्वितीय ने कहा कि अगर अधिवक्ता मजबूत होंगे, तो न्यायपालिका मजबूत होगी। इस दौरान विदाई समारोह में पहुंचे अनेक अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व महासचिव सुरेन्द्र मलिक, जितेन्द्र कुमार, प्रदीप मलिक, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार मित्तल, महासचिव राजेन्द्र सिंह रावत, सुरेन्द्र शर्मा, ठा. देवेन्द्र सिंह, ठा. दुष्यन्त सिंह, नरेश चन्द्र त्यागी, प्रेमदत्त त्यागी, एमके राठौर, उदयवीर पौरिया व समस्त कार्यकारिणी के सदस्य व सैकडों अधिवक्ता मौजूद रहे।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 23






