कड़ी सुरक्षा में शहर में निर्विघ्न संपन्न हुई नीट यूजी परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं तीसरी आंख की निगरानी में रविवार को जनपद मुख्यालय के 13 परीक्षा केन्द्रों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा 2025 निर्विघ्न एवं नकलविहीन संपन्न हुई। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स, जिला समिति के अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक आदि के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल परीक्षा के दौरान अलर्ट दिखाई दिया। उक्त परीक्षा में 5775 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में इस बार पंजीकरण कराया गया, जिसमें से किन्हीं कारणवश 158 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
देश में चिकित्सक बनने का सपना संजोए बैठे युवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रथम पायदान के रूप में नीट की परीक्षा को जनपद में एनटीए की ओर से नीट यूजी की परीक्षा मुजफ्फरनगर शहर में 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई। सुरक्षा कारणों से इस दौरान प्रात: 11 बजे से इन परीक्षा केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी, जिसे वहां पर मौजूद पुलिस बल की निगरानी में परीक्षा केन्द्र कर्मचारियों की जांच के बाद परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया गया। रविवार को नीट परीक्षा के नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि नीट की परीक्षा संपन्न कराने के लिए शहर में 13 परीक्षा केन्द्र बनाए गए। उन्होंने बताया कि रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रात: 11 बजे से अभ्यर्थियों को जांच पड़ताल के बाद परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिलाया गया। इस दौरान जारी गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन करते हुए किसी को अनाधिकृत रूप से न तो परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की छूट दी गई। उन्होंने बताया कि जनपद में नीट परीक्षा के लिए 5755 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से अधिकांश ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच परीक्षा दी। जनपद में मात्र 158 अभ्यर्थी किन्हीं कारण नीट की परीक्षा छोड़ दी।
बता दें, जनपद में नीट यूजी परीक्षा के लिए बनाए 13 परीक्षा केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज, दीपचंद्र ग्रैन चैम्बर इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, जैन कन्या इंटर कॉलेज प्रेमपुरी, जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, नगरपालिका इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, गांधी पालिटैक्निक, डीएवी इंटर कॉलेज, ब्लॉक ए, डीएवी इंटर कॉलेज ब्लॉक बी, एसडी इंटर कॉलेज, ब्लाक ए और ब्लॉक बी को नीट परीक्षा के लिए केंद्र बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई