दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी में मई महीने में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। शुक्रवार को प्रदेश के 60 से ज्यादा जिलों में आंधी बारिश,आंधी और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के जारी अलर्ट के बीच गुरुवार रात्रि और शुक्रवार कल सुबह से ही आसमान में बादल और तेज गडगडाहट के साथ हुई बारिश में मुजफ्फरनगर का मौसम खुशनुमा कर दिया। इस बीच तेज हवाओं के साथ चले आंधी तूफान में कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति विवादित हो गई।
IMD के मुताबिक शुक्रवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में बारिश और तेज हवाओं का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, झांसी, ललितपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, रायबरेली, रामपुर, पीलीभीत लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, श्रावस्ती, बलरामपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, सोनभद्र, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसके कारण अगले 2 से 3 दिनों तक यूपी के आसमान में भी बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में फिलहाल बहुत बदलाव के आसार नहीं दिखाई दे रहा है।
बता दें कि गुरुवार को यूपी के गोरखपुर में तेज हवाओं के बीच जमकर बारिश हुई और कहीं-कहीं ओले भी गिरे‌ इसके अलावा बस्ती में भी झमाझम बारिश का दौर देखा गया। वहीं, अयोध्या में भी तेज हवाओं का दौर चला। इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में भी बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहाना हो गया। मौसम के बदले मिजाज से जा एक और कई दिनों से चली आ रही बेसन गर्मी से लोगों को राहत मिली वही तापमान में भी बड़ी गिरावट होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal