ईओ के फर्जी साइन प्रकरण में मंडलायुक्त दरबार में शिकायत

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में सफाई कर्मचारी को सफाई नायक के पद पर नियुक्त करने के लिए हुए फर्जीवाड़े में अधिशासी अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर के प्रकरण के साथ ही कुछ अन्य मामलों में मंडलायुक्त से शिकायत करते हुए प्रकरण की जांच कराने की मांग की गई है।
नगरपालिका के सफाई कर्मचारी रमाकांत को कार्यवाहक सफाई नायक बनाये जाने के मामले में जो फर्जीवाड़ा सामने आया है। उससे खुद अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह भी हैरत में हैं। हालांकि मामले में आदेश निरस्त कर डेमेज कंट्रोल का प्रयास किया गया, लेकिन इसमें जिस प्रकार से अधिशासी अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर का मामला सामने आया है, उसको लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच वार्ड संख्या 33 की सभासद सीमा जैन पत्नी विकल्प जैन ने गुरूवार को प्रकरण को बेहद गंभीर बताते हुए मंडलायुक्त सहारनपुर अटल कुमार राय से लिखित शिकायत करते हुए जांच की मांग की है।
सभासद सीमा जैन ने अपनी शिकायत में कहा कि नगरपालिका में भ्रष्टाचार और घोटाले आम बात हो गई है। इनमें पालिका के अधिकारियों की भूमिका भी सामने आती रही है। नए प्रकरण में एक सफाई कर्मचारी को फर्जीवाड़ा करते हुए सफाई नायक के पद पर नियुक्त करते हुए आदेश भी जारी कर दिया गया था। इसमें पूरी तरह से फर्जी प्रपत्र तैयार कर आदेश जारी किया गया। इसमें अधिशासी अधिकारी ने अपने हस्ताक्षर पत्रावली पर फर्जी होने का दावा करते हुए जांच कराने की बात कही है। सभासद सीमा जैन ने कहा कि यह प्रकरण बेहद गंभीर है और इस तरह से कोई अधिकारी पल्ला नहीं झाड़ सकता है। सभासद ने कहा कि पूर्व में भी निर्माण विभाग के कार्यों की स्वीकृति के बाद ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर जारी किये गये और फिर वापस मंगा लिया गया, इसमें वर्क ऑर्डर पर अधिशासी अधिकारी ने अपने हस्ताक्षर फर्जी बताये हैं। इससे साफ होता है कि अधिशासी अधिकारी को गुमराह करते हुए भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सभासद ने मंडलायुक्त से फर्जी हस्ताक्षर वाले प्रकरण में टीम गठित करते हुए निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है। महिला सभासद ने फर्जी हस्ताक्षर को लेकर प्रकाशित समाचार की कटिंग भी अपनी शिकायत के साथ मंडलायुक्त को उपलब्ध कराते हुए इसमें गंभीरता के साथ कार्यवाही करने की मांग की है, ताकि पालिका में भ्रष्टाचार की संभावनाओं को अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई