मुजफ्फरनगर। भीेषण गर्मी की दस्तक व बढ़ते संक्रमण की आशंकाओं के बीच गुरूवार को एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और चिकित्सकों की इस बीच जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता के साथ दूरदराज से आने वाले मरीाजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाए जाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने की जरुरत पर बल दिया।
एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल दोपहर को जिला चिकित्सालय में टीम के साथ में पहुंची, जहां सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, सीएमएस एवं अन्य चिकित्सकोंं ने उनका स्वागत किया। एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस बीच पुरुष चिकित्सालय के एमरजेंसी वार्ड, सर्जिकल वार्ड एवं बच्चा वार्ड का निरीक्षण करते हुए वहां मिल रही सुविधाओं के बारे में मरीजों और तीमारदारों से जानकारी ली। इसके साथ उन्होंने मैडिकल आॅपरेशन थियेटर, औषधि कक्ष, रक्तदान कक्ष समेत अन्य कक्षों का निरीक्षण करते हुए गर्मी की दस्तक के बीच सभी चिकित्सकों को प्राथमिकता के आधार पर जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता के साथ अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों की सुविधाओं के प्रति सजग बने रहने की जरुरत पर जोर दिया। इस दौरान वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेन्द्र त्रिखा समेत अन्य सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 22






