पोस्टमार्टम के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग पर किया हंगामा

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते दिवस सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदीना कॉलोनी निवासी युवक का पोस्टमार्टम करने से पूर्व वहां पर तैनात चिकित्सक व कर्मियों द्वारा सुविधा शुल्क मांगे जाने के आरोपों के बीच उक्त मामले में सीएमओ ने जांच बैठा दी है। मृतक के परिजनों ने तैनात कर्मचारियों के लिए शराब समेत दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। इस मामले में पीड़ित परिवार के पक्ष में आए किसान संगठन ने जब पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया, तो सीएमओ ने मामले में संज्ञान लेते हुए चिकित्सक के खिलाफ जांच बैठा दी है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला मदीना कॉलोनी निवासी अनस में शेरपुर के जंगल में फांसी लगाकर बीते दिवस आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिजनों ने प्रक्रिया पूरी कराते हुए अनस को पोस्टमार्टम कराने के लिए मखियाली स्थित पीएम हाउस पर पहुंच गए। आरोप है कि रात में पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण किसान संगठन के जिलाध्यक्ष के सहयोग से परिजनों ने डीएम के आदेश पर रात्रि में पीएम कराने की अनुमति ली। इस बीच मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसके बाद भी पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात चिकित्सक अजय शाही शाम के आठ बजे से रात के 12 बजे तक भी पोस्टमार्टम नहीं किया। इस बीच पीड़ित परिवार से कैमरा रिकार्डिंग के लिए चिप और चीरा लगाने वाले कर्मचारी के लिए शराब खरीदने के लिए रुपयों की डिमांड की गई। आरोप है कि इसके बाद भी 10 हजार रुपये मांगे गए। चिकित्सकों की डिमांड की जानकारी मिलने पर किसान संगठन के पदाधिकारी वहां पहुंच गए और सुविधा शुल्क मांगने के खिलाफ वहां पर जमकर हंगामा किया। इस मामले से बाद में सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को भी अवगत कराया, जिसके बाद उनके निर्देश पर मृतक अनस का पोस्टमार्टम किया गया।

इन्होंने कहा-
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया का कहना है कि रात्रि में भाकियू नेता ने उनको फोन कर शिकायत की थी, कि पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात कर्मचारियों द्वारा अनस नामक मृतक युवक के परिजनों से पोस्टमार्टम के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। मामले में तत्काल ही उन्होंने संज्ञान लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा कि मामले में अभी मौखिक शिकायत है, इसके लिए पीड़ित पक्ष से लिखित में कर्मियों के खिलाफ शिकायत मांगी है। इसके साथ प्रकरण में पूछताछ शुरू कर दी है और जांच कराई जा रही है। जो शिकायत मिली है, यदि ऐसा हुआ है, तो बेहद गंभीर मामला है ऐसी किसी कार्यप्रणाली को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई