भाजपा कार्यालय पर लगे अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे

Share :

मुजफ्फरनगर। बाबा साहब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान और सपा मुखिया अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारों से बुधवार दोपहर भाजपा कार्यालय उस वक्त गूंज उठा, जब भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया पार्टी दफ्तर पर वक्फ संशोधन बिल पर मीडिया से वार्ता कर रहे थे। इसी बीच भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दर्जनभर पदाधिकारियों ने मुख्य गेट के बाहर बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर के चित्र के साथ समाजवादी पार्टी द्वारा की गई अशोभनीय व अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
भाजपा पार्टी कार्यालय पर इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने सपा नेताओं पर बाबा साहेब के साथ की टिप्पणी पर रोष व्यक्त करते हुए इसे निंदनीय व असंवैधानिक और दंडनीय करार दिया। घटना के विरोध में भाजपा कार्यालय गांधीनगर से गांधीनगर चौराहा तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ विरोध प्रदर्शन कर आपत्तिजनक कृत्य पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई। इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजू अहलावत, मौहम्मद सलीम, मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल, अमित शास्त्री, संदीप शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा यशवीर, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा अमित सुधा, सावन कुमार, जिला मंत्री गौरव मुंडे, राज सिंह, सुंदर लाल वाल्मीकि, महिपाल, आर्यन, धीर सिंह सैनी, अरविंद गौतम, सामोद दिवाकर जी आदि मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal