एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर जनप्रतिनिधि गोष्ठी आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में चलाए जा रहे एक देश-एक चुनाव जन समर्थन अभियान के तहत मंगलवार को गांधी कॉलोनी में जनप्रतिनिधियों की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में प्रधानमंत्री के एक देश एक चुनाव की पहल को देश हित में बताते हुए इसके लाभकारी प्रभाव को सभी के सम्मुख रखते हुए जनता के बीच जाकर इसका प्रचार करने के लिए प्रेरित किया गया।


मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में भाजपा द्वारा एक देश एक चुनाव विषय पर मंगलवार को जनप्रतिनिधि गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे यूपी विधान परिषद के सदस्य श्रीचंद शर्मा एवं यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एक देश एक चुनाव विषय को लेकर मौजूद जनप्रतिनिधियों के सम्मुख अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने तर्कसंगत रूप से बताया कि यदि लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो इससे समय, संसाधन एवं धन की भारी बचत होगी। वहीं, शासन व्यवस्था में चुनावी आचार संहिता के बार-बार लागू होने से उत्पन्न अवरोधों को रोका जा सकेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय महत्व के इस विषय पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं नागरिकों के मध्य संवाद स्थापित कर व्यापक सहमति की दिशा में सार्थक विचार-विमर्श करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभासद श्रीपाल शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि एक देश एक चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय महत्व के विचार पर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों के साथ जनप्रतिनिधियों के बीच सार्थक संवाद एवं विचार-विमर्श को और अधिक प्रोत्साहित करने का रहा है, ताकि समाज में इसके लिए एक मजबूत समर्थन जुटाकर देश को सशक्त बनाने का काम किया जा सके। गांधी कॉलोनी में संपन्न जनप्रतिनिधि गोष्ठी में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, सहकारी बैंक चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, अभिषेक चौधरी, संजय गर्ग, शरद शर्मा, सुशील त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल, नंद किशोर पाल, अमित शास्त्री, सभासद रजत धीमान, अमित पटपटिया, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, योगेश मित्तल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत चौधरी, गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसाइटी अध्यक्ष पवन छाबड़ा, ओम प्रकाश अरोरा, सुरेंद्र नगर हाउसिंग से विशाल गर्ग, प्रेमी छाबड़ा, पवन अरोरा समेत बड़ी संख्या में सभासद, प्रधान, शिक्षाविद, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal